खराब सड़क से जान जाए तो जिम्मेदारी किसकी, मठ मंझरिया-पीड़ारी मुख्य मार्ग पर पता ही नही चलता की सड़क में गढ्ढा है या गढ्ढे में सड़क : असरारुल हक ग्रामीण नौतनवा

न्यूज़ 9 टाइम्स : नरकटियागंज से अमित कुमार बरनवाल की रिपोर्ट :
जिले के नरकटियागंज प्रखण्ड के मठ मंझरिया-पिरारी मुख्य मार्ग जो दर्जनों गाँव को जोड़ने वाली सड़क है। वह अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। ऐसे में शुक्रवार को नौतनवा पंचायत के सैकड़ो लोग मुख्य सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया। सड़क की बदहाली ऐसी है कि लोगो को पैदल चलना मुश्किल है। सड़क पर जगह जगह कीचड़ व गढ्ढा बना हुआ है। इस सड़क की बदहाली की आलम यह है की यहा हर वक्त बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं। आपातकालीन परिस्थिति में अगर अस्पताल या मुख्यालय जाना पड़ जाए तो भयावह सड़क चट्टान की तरह राहें रोक लेती हैं। आजादी के बाद बनी यह सड़क 2017 में आई प्रलयकारी बाढ़ में पूरी तरह से सड़क को तहस नहस कर के रख दिया था। विगत 3 वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से शिकायत के बाद भी यह सड़क का नही बन पाना जनप्रतिनिधियों की लापरवाही को उजागर करती हैं। स्थानीय विधायक विनय वर्मा द्वारा केवल आश्वासन दिया गया। नौतनवा पंचायत के ग्रामीणों ने सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद सतीश दुबे एवं स्थानीय विधायक विनय वर्मा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। धान रोपनी के समय गाए जाने वाले पारंपरिक गीत का प्रयोग कर सीएम नीतीश कुमार और विधायक विनय वर्मा पर जमकर निशाना साधते हुए धान रोपणी किया। ‘धान रोप हअ भईया धान रोप ह ई तो नीतीश के पोखरवा में धान रोप न, धान रोप हो बहनी धान रोप न ई तो विनय वर्मा के पोखरवा में धान रोप न.