डेली शेयरपश्चिम चंपारणमुख्य खबरे

अजय कुशवाहा बने आज़ाद मंच के अध्यक्ष

राष्ट्रीय आज़ाद मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यव्रत भोंसले ने बिहार प्रदेश के नयी कार्यकरणी की घोषणा कर दी है।श्री मिश्र ने बताया कि बेतिया के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा को उनके समाजसेवी पराकाष्ठा एवं कुशल कीर्ति को देखते हुए राष्ट्रीय कमिटी के अधिकारियों के निर्देश पर युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वही बेतिया डीह निवासी प्रेमचंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी सौपी गयी है।जबकि शिक्षक डी.के कुशवाहा को युवा प्रदेश महासचिव,एम.के सैनी को युवा सचिव,ई.अरुण कुमार को प्रवक्ता एवं प्रवीण कुमार को आईटी सेल अध्यक्ष बनाया गया है।पार्टी के पूर्व अध्यक्ष विशाल ने बताया की अजय कुशवाहा का बतौर बेतिया जिलाध्यक्ष कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है।अपने सामाजिक एवं राजनितिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रहित में वे लगातार कार्यरत रहे है।पार्टी में नयी ऊर्जा के साथ राष्ट्रिय अध्यक्ष सत्यव्रत भोंसले के नेतृत्व में अजय अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाएंगे।एवं पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूत करेंगे।अजय की नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोलू मिश्र,नितेश सिंह,रोहित राज,जिला प्रवक्ता आदित्य उत्कर्ष,नगर अध्यक्ष विकास आर्य,कृतिक राज,मनोज सोनी,राहुल कुमार,ज़िला महासचिव निजामुदीन हासमी,शुभम श्रीवास्तव,सतीश कुमार,जुबेर आलम,अमित कुमार सहित दर्जनों ने बधाई दी है।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button