पश्चिम चंपारण

बाबू धाम ट्रस्ट नें किया गरीब असहाय लोगों में राशन का वितरण : अजय प्रकाश पाठक

न्यूज़ 9 टाइम्स : सेंटर डेस्क से संजय कुमार की रिपोर्ट :-

मिशन तालाबंदी” के दौरान बाबू धाम ट्रस्ट के वालंटियर्स ने मेघवल मठिया गांव में आज दिनांक 7 मई को राशन वितरण किया गया। मेघवल मठिया गांव के सैकड़ों लोग इससे लाभान्वित हुए। राशन में चावल, आटा, आलू, प्याज ,नमक, हल्दी, सोयाबीन और साबुन रख कर एक पूरा पैकेट तैयार किया गया था। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री और भोजन सामग्री वितरण की गई।

उनके चेहरे की खुशी को देखकर बाबू धाम ट्रस्ट के संस्थापक अजय प्रकाश पाठक और अध्यक्षा मंजू माला पाठक के ट्रस्ट गठन का उद्देश्य पूरा हो जाता है। बाबू धाम ट्रस्ट यह मदद कार्यक्रम अलग-अलग चिन्हित जगह पर सुचारू रूप से पिछले डेढ़ महीना से चलाती आ रहीं हैं। इसके अलावा मास्क लगाने और “दो गज दूरी है जरूरी” जैसी जरूरी मानक की ट्रेनिंग भी दी गयी।
आपको बता दें कि बाबू धाम ट्रस्ट ने कोरोना संक्रमण काल में सामाजिक कार्यो को पूरा करने के लिए एक प्रोग्राम चलाया जिसका नाम है “मिशन तालाबंदी” इस मिशन के तहत लोगो मे सैनिटाइजर और साबुन बाटे गए।लोगो को भोजन बाटा गया कम्युनिटी किचन के तर्ज पर लोगो के लिए खाना पकाना और लोगो तक पहुचाने का कार्य किया गया। जब से सरकार ने लॉकडौन की घोषणा की है। तबसे ही बाबू धाम ट्रस्ट अपने मिशन पर लगा है। राशन वितरण के समय सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा गया।दो गज़ दूरी बना कर ही लोगो को राशन दिया गया।इसके अलावा हाथों को सैनिटाइज भी किया गया।आपको बता दें कि बाबू धाम ट्रस्ट पश्चिमी चम्पारण में लगभग 10 वर्षो से गरीब दिन- हीन असहाय लोगों की सेवा करती आ रही है। क्योंकि इस बाबू धाम ट्रस्ट का हमेशा मुख्य उद्देश्य यही रहा है कि गरीब लोगों की हर प्रकार से मदद की जाए और गरीबी से निकलने वाली उनकी आंसू को नहीं बहने दिया जाए। गरीब भी एक इंसान है। उनको भी इस देश में जीने और देश के संसाधनों पर अधिकार है।इस लॉक डाउन के समय गरीबों का रोजगार बंद है उनके खाने-पीने की लाले पड़े हैं। सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टि से जब अपने ही मातृभूमि चंपारण में गरीब भूखा सो जाए तो यह चंपारण और इसके अंदर रहने वाले प्रबुद्ध वर्गो की तौहीन होगी इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस ट्रस्ट के संस्थापक अजय प्रकाश पाठक जी ने पिछले डेढ़ महीने से जिले के कई प्रखंड जैसे लौरिया, नरकटियागंज, रामनगर, बगहा ,गौनाहा, धनहा ठाकरा, वाल्मीकिनगर और जिला मुख्यालय में आदि जगहों पर गरीब दीन – हीन असहाय लोगों की सेवा करने का कार्यक्रम चलाते आ रहे हैं। इस मदद कार्यक्रम को ट्रस्ट के कार्यकर्ता शशि भूषण मिश्रा, अशोक तिवारी, मुन्ना मिश्रा, विक्रम यादव, तपन मिश्रा, जालंधर पटेल आदि लोगों ने सफल बनाया है।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button