*सुषमा फिल्म्स द्वारा इमिनेंट फेस ऑफ चंपारण 2020 के आयोजन में गरिमा देवी शिकारिया हुई सम्मानित*

*सुषमा फिल्म्स द्वारा इमिनेंट फेस ऑफ चंपारण 2020 के आयोजन में गरिमा देवी शिकारिया हुई सम्मानित*
न्यूज9 टाइम्स : बेतिया से आशुतोष कुमार बरनवाल की ब्यूरो रिपोर्ट :-
आईएमए हॉल मोतिहारी के प्रांगण में सुषमा फिल्म्स द्वारा इमिनेन्ट फेस ऑफ चंपारण 2020 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजन का उद्घाटन विधायक पूर्व मंत्री विनय बिहारी व बेतिया नगर परिषद सभापति गरिमा देवी शिकारिया, सतीश मिश्रा एवं अनील तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात आयोजन के प्रभारी चंद्रभानु सिंह एवं सुषमा फिल्म्स के सहायक निदेशक चंदन कुमार, कलाकार वंदना सिन्हा एवं रामकिशन यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
तत्पश्चात सुषमा फिल्म के निर्देशक डीके आजाद ने इमिनेन्ट फेस ऑफ चम्पारण2020 महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इमिनेन्ट फेस ऑफ चम्पारण 2020 ईयर कलेंडर का लोकार्पण एवं इसमें प्रकाशित गणमान्य विभूतियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले गणमान्यों में विधायक विनय बिहारी, शिप्रा स्वर्णिम ई0 अंगद कुमार, बेतिया नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया, डॉ0 सुधीर कुमार ने स्वंय उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण किया तथा मेरी एडलीन, संगीता चित्रांश, राकेश पाण्डेय के प्रतिनिधियों ने उनका सम्मान ग्रहण किया।
जबकि सम्मान के लिए चयनित डॉ0 शमीम अहमद, डॉ0 मणि शंकर कुमार मिश्र, सतीश गिरी, कुमारी किरण मिश्रा निजी व्यस्तता के कारण उपस्थित नही हो सके। जिनके सम्मान की घोषणा की गई।
उक्त मौके पर कलाकार बन्दना सिन्हा, सजंय उपाध्याय, सुष्मिता कुमारी एवं कशिश के द्वारा गायन की प्रस्तुति किया गया। मंच संचालन डीके आजाद में किया तथा धन्यवाद ज्ञापन चन्द्रभानु सिंह ने किया।