Breaking Newsपश्चिम चंपारण

सीएए – एनआरसी और एनपीआर एक ही पैकेज के प्रोग्राम है लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित करें मुख्यमंत्री : धिरेंद्र झा माले

सीएए – एनआरसी और एनपीआर एक ही पैकेज के प्रोग्राम है लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित करें मुख्यमंत्री : धिरेंद्र झा माले

न्यूज़ 9 टाइम्स : मैनाटाड़ (पश्चिम चंपारण) से तौकीर आलम की रिपोर्ट : भाकपा माले ने सीएए – एनआरसी – एनपीआर के खिलाफ उच्च विद्यालय मैनाटाड़ के मैदान में संविधान बचाओं नागरिकता बचाओं रैली का आयोजन किया, ऐतिहासिक रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कमिटी सदस्य व पोलिटिकल ब्यूरो कामरेड धिरेन्द्र झा ने कहा कि भारत के संविधान को खत्म कर संघी हिटलरी शासन थोपना मोदी – अमित शाह का एजेंडा है। इसके लिए वे मनमाफिक नागरिकता चुनने के लिए CAA, NPR और NRC कानून को लेकर आई है। हम सरकार को नागरिकता चुनने का अधिकार नही देंगे। संविधान को बदलने का अधिकार नही देंगे। इसके खिलाफ पूरे देश मे छात्र – नौजवानों, महिलाओ और अक्लियतों के संघर्ष को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय जागरण का दौर आया है। दिल्ली का शाहीनबाग पूरे देश मे फैल गया है। सरकार दमन के जरिये आपातकालीन कानूनों के प्रावधानों के आधार पर आंदोलन को दबाना चाहती है। पूरे देश की जागृति दमन के फौज फाटे को उखाड़ फेंकेगी। जनता नही डर रही है बल्कि मोदी – अमित शाह को असम, बंगाल सहित दूसरे हिस्से में जाने से डर लगने लगा है। एनआरसी के खेल को देश की जनता समझ गयी है, असम एनआरसी इसका उदाहरण है। असम एनआरसी में 19 लाख लोगों को नागरिकता विहीन बना दिया गया है जिसमे बड़ी संख्या में हिन्दू हैं और बिहार के 55 हज़ार परिवार भी है। भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह इंसाफ मंच के राज्य प्रभारी नैमुदीन अंसारी ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहा है। जो यह देश की भारतीय सभ्यता, साझी संस्कृति और संविधान पर हमला हैं, जो पचासों संप्रदायों, दर्जनों धर्मों, क्षेत्रियतावाद, सैकड़ो भाषाओं तथा गंगा- जमुनी तहजीब के खिलाफ है, हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने जिन्हों ने देश की आजादी की लड़ाई में साथ – साथ कुरबान हुए उनका अपमान है, इस अपमान को देश की जनता मोदी सरकार से चुकता करेगी, देश की दुसरी आजदी की लड़ाई देश की सभी दिशाओं में चल रही है, उस लड़की के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए कहा कि एनआरसी – एनपीआर मोदी सरकार 1948 के जनसंख्या सेंसेक्स के खिलाफ 1955 के नागरिकता सेंसेक्स एक्ट के तहत एनपीआर करा रही है, जो चोर दरवाजे से एनसीआर ही है, मोदी सरकार के खिलाफ देश में अपार जन उभार पैदा हुआ है, आगे कहा कि नीतीश जी संविधान व धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों की रक्षा का दावा करते हैं, लेकिन उनका यह दावा पूरी तरह तार – तार हो चुका है। सीएए – एनआरसी – एनपीआर एक ही पैकेज प्रोग्राम है. यह नहीं चल सकता कि आप एनआरसी के खिलाफ हों और सीएए का समर्थन कर रहे हों. एनपीआर पर उन्होंने चुपी साध रखी है. बिहार की जनता उनसे जवाब चाहती है कि आखिर उन्होंने संसद में सीएए का समर्थन क्यों किया? बिहार विधानसभा से पहलकदमी लेते हुए नीतीश जी सीएए – एनआरसी – एनपीआर को लागू न करने का प्रस्ताव पारित करवायें. भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य विरेन्द्र गुप्ता ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी – अमित शाह की सरकार न केवल संविधान को तहस नहस कर रही है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया है। इतनी मंहगाई और बेकारी देश कभी नही देखा था। मज़दूरों का हकमारी ऐसा कभी नही हुआ था। आगे कहा कि बिहार में 25 जनवरी को वाम दलों की अपील पर हो रही मानव शृंखला से आरंभ कर एक महीने तक संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा।

24 फरवरी को पटना में विधानसभा मार्च होगा और भाजपा-जदयू सरकार की घेरेबंदी की जाएगी. जिसमे हजारों हजार की संख्या में भाग लेने का अहवान किया। इनके अलावा खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष संजय राम, आइसा नेता मिजान ऐमाम, रेहान खान, इनौस जिला संयोजक फरहान राजा, किसान महासभा के जिला संयोजक सुनील कुमार राव, इंद्रदेव कुशवाहा, भाकपा माले परखनण सचिव अच्छेलाल राम, सीताराम राम, शेख भनू, पूर्व मुखिया शेख वकिल, मुखिया इकवाल, विनोद कुमार यादव, शेख मुस्ताक, डा कमरूजामा, इंसाफ मंच के जिला संयोजक मोहम्मद अली, आदि लोगों ने भी सभा को संबोधित किया

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button