पश्चिम चंपारण
राजकीय मध्य विद्यालय चानकी में सैकड़ो बच्चों को पडा खसरा का टीका : प्रधानाध्यापक
न्यूज़ 9: नरकटियागंज से दिग्विजय नारायण की रिपोर्ट : बिहार सरकार खसरा के उन्मूलन और रूबेला के नियंत्रण के लिए जनवरी में अपनें स्कूलों में टीकाकरण अभियान चला रही है। खसरा-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2019 से शुरू हैं जो तीन से चार हफ्ते तक चलाया जायेगा। इसी क्रम में 19 जनवरी 2019 को राजकीय मध्य विद्यालय चानकी में खसरा (एम आर) विधालय के सभी बच्चों को खसरा का टीका पडा हैं। न्यूज़ 9 के पत्रकार नें जब खसरा की जानकारी प्राप्त की तो ए एन एम संगीता कुमारी ने कहा की खसरे का टीका एक ऐसा टीका है जो खसरे की रोकथाम में बहुत प्रभावी है। पहली खुराक के बाद नौ माह से अधिक की उम्र के 85% बच्चे तथा 12 माह से अधिक की उम्र वाले 95% बच्चे प्रतिरक्षित (सुरक्षित) हो जाते हैं।पहली खुराक के बाद जिन बच्चों में प्रतिरक्षा विकसित नहीं होती है, उनमें से लगभग सभी दूसरी खुराक के बाद सुरक्षित हो जाते हैं। जब किसी जनसंख्या में टीकाकरण की दर 93% से अधिक हो जाती है तो आम तौर पर खसरे का प्रकोप नहीं उभरता है। इस योजना को सफल बनाने मे ANM देव मानती, संगीता कुमारी, कुमारी खुशी, सरिता कुमारी, रेखा कुमारी, गुड्डी कुमारी, एवं आशा वर्कर विभा शुक्ला, अंगद बनी, मनोरमा देवी और विधालय के प्रधानाध्यापक विनय किशोर सिंह एवं समस्त शिक्षकगण का सहयोग सराहनीय रहा हैं।
