भारी बारिश से गंडक नदी में उफान, वाल्मीकिनगर बराज से 3 लाख 84 हज़ार 200 सौ क्यूसेक पानी डिस्चार्ज

भारी बारिश से गंडक नदी में उफान, वाल्मीकिनगर बराज से 3 लाख 84 हज़ार 200 सौ क्यूसेक पानी डिस्चार्ज
न्यूज़ 9 टाइम्स बगहा व्यूरो नवल ठाकुर की रिपोर्ट:-
नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार के कई इलाकों में फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बिहार-नेपाल सीमा पर बगहा में गंडक नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। गंडक में उफान के बाद उत्तर बिहार में फिर बाढ़ की स्थिति बन गई हैं। गंडक नदी में 3 लाख 84 हज़ार 200 सौ क्यूसेक का बहाव हो रहा है जो वाल्मीकिनगर बराज पर जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई हैं। नेपाल के तराई क्षेत्रों में बारिश के बाद इन इलाकों में फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
जलस्तर में वृद्धि के बाद वाल्मीकिनगर,बगहा,गड़क नदी दियारा की बड़ी आबादी प्रभावित होगी।मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बढ़े गंडक नदी के जलस्तर को देखते हुए वाल्मीकिनगर गंडक बराज के साथ ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिला प्रशासन ने अभियन्ताओं को 24 घण्टे तटबन्धों पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है, साथ ही सभी बांधों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
नेपाल के तराई क्षेत्रों के साथ ही वाल्मीकिनगर और आसपास भारी बारिश के बाद गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। वाल्मीकिनगर बराज पर गुरुवार की सुबह 5 बजे का डिस्चार्ज 3 लाख 14 हज़ार क्यूसेक दर्ज किया गया है। वही शाम 4 बजे 3 लाख 84 हजार 200 सौ क्यूसेक पानी दर्ज किया गया हैं। जबकि बुधवार को जलस्तर दो लाख क्यूसेक से भी नीचे दर्ज किया गया था। बिहार में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही हैं। सबसे ज्यादा बारिश होने से वाल्मीकिनगर,बगहा एवं गड़क नदी के दियारा इलाका बहुत अधिक प्रभावित हो सकता हैं।, ऐसे में नेपाल में भी हो रही बारिश ने बिहार की चिंता को और भी बढ़ा दिया हैं।