Breaking Newsबगहा पुलिस जिला

भाजपा ग्रामीण मंडल में बुथ सशक्तिकरण पर शक्ति केंद्र मेहुडा में विस्तृत रूप से की गई चर्चा

भाजपा ग्रामीण मंडल में बुथ सशक्तिकरण पर शक्ति केंद्र मेहुडा में विस्तृत रूप से की गई चर्चा

न्यूज 9 टाईम्स प चम्पारण बगहा से नवल ठाकुर की ब्यूरो रिपोर्ट :-

प चम्पारण जिला के बगहा भाजपा जिला अंतर्गत विधानसभा के बगहा ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र मेहुडा में राष्ट्रपति के अभिभाषण और बूथ सशक्तिकरण अभियान पर विस्तृत रूप से चर्चा शनिवार को की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण और बूथ सशक्तिकरण अभियान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बगहा के विधायक राम सिंह ने सरकार की उपलब्धियों पर अपना विचार व्यक्त किया।जिला प्रभारी आनंद सिंह ने सांगठनिक विस्तार पर विधिवत प्रकाश डाला।

लोक सभा विस्तारक पन्ना लाल साह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बगहा ग्रामीण मंड़ल अध्यक्ष दिवाकर चौधरी ने की। संचालन सुनील दत्त पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार सिंह,जिला महामंत्री अचिंत्य कुमार लल्ला,जिला मंत्री रितु जयसवाल,श्रीकांत हालदार,नंद किशोर राम,तुषार सिंह,राजेश बैठा,संदीप सिंह,मुखिया बिनोद सिंह,सतीश श्रीवास्तव,विवेक जयसवाल,आशुतोष मालवीय,दिनेश राव,विवेक यादव सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।#news9times

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button