पश्चिम चंपारण

बिहार_पुलिस_शताब्दी_दिवस_पर_सभी_1997_के_पूर्व_कार्यरत_अधिकारियों_को_मेडल_लगा_किया_गया_सम्मान

बिहार_पुलिस_शताब्दी_दिवस_पर_सभी_1997_के_पूर्व_कार्यरत_अधिकारियों_को_मेडल_लगा_किया_गया_सम्मान

न्यूज9 टाइम्स बेतिया से आशुतोष कुमार बरनवाल की ब्यूरो रिपोर्ट :-

आज पश्चिम चम्पारण के बेतिया स्थित पुलिस लाइन सैकड़ों पुलिस पदाधिकारियों के लिए स्मरणीय और गौरवशाली क्षण बनकर आया।

बिहार पुलिस शताब्दी के 50 साल पूरे होने पर बिहार भर में सांस्कृतिक और कार्यक्रम की झड़ी लगी है। प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस शताब्दी दिवस जोर शोर से आयोजित की जा रही है।
सभी कार्यक्रमों के बीच में बिहार पुलिस अपने अधिकारियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया और उसी के कारण जिले के सैकड़ों पुलिस पदाधिकारियों को मेडल लगा कर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान शिव कुमार राव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पंकज रावत, पुलिस उपाधीक्षक (मु.) अरूण कुमार के द्वारा सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों को मेडल उनके वर्दी पर लगा कर सम्मानित किया। सम्मानित होने में पुलिस निरीक्षक, अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक एवं हवलदार, सिपाही तक के अधिकारी थे। सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने प्राप्त सम्मान को पाकर खुशी और गर्व की कोई सीमा शेष नहीं थी।
बिहार पुलिस शताब्दी के अवसर पर पुलिस जवानों के द्वारा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एम जे के अस्पताल में रक्त दान भी किया गया जिसके लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा रक्त दान करने वाले जवानों को प्रमाण पत्र देकर स्वयं पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
एक दिन पहले बैरिया थाना अंतर्गत बलुआ रमपुरवा में आयोजित बिहार पुलिस शताब्दी दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले विधालीय बच्चियों को भी पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह ने सम्मानित किया साथ ही साथ वहां के महिला सरपंच को भी मंच पर बुला कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिया।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button