गोपालगंज

बिहार से विश्व को जाएगा संदेश- डीएम मानव श्रृंखला में शामिल होने का डीएम ने किया आह्वान

बिहार से विश्व को जाएगा संदेश- डीएम
मानव श्रृंखला में शामिल होने का डीएम ने किया आह्वान

न्यूज़ 9 टाइम्स : गोपालगंज कुचायकोट से दीपक दूबे की रिपोर्ट:-

कुचायकोट(गोपालगंज): दहेज, बाल विवाह के विरुद्ध और जल जीवन हरियाली के प्रति लोगों को सजग रहने के लिए आगामी 19 जनवरी को बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला पर विश्व की नजर है। बिहार आज जिस गति से नशा मुक्त राज्य बना इसका अनुकरण अब दूसरे प्रान्त के लोग करने आ रहे है।

उसी तरह अभी बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला से विश्व को पर्यावरण बचाने का संदेश जाएगा। ऐसे में आप अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर इतिहास रचे। उक्त बातें जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा और बल विवाह निषेध के समर्थन में बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला के पूर्वाभ्यास में स्थानीय प्रखण्ड परिसर में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए डीएम अरशद अजीज ने कहा। इन्होंने कहा।

कि मानव श्रृंखला में जन भागीदारी जबतक सुनिश्चित नहीं होगी तबतक इसकी सफलता नहीं मिल सकेगी। इसके लिए प्रत्येक घरों से कम से कम एक एक परिवार के सदस्य अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि कुचायकोट की धरती से इसकी सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम में संबोधन के पूर्व डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

इसके बाद बीडीओ दीप चंद्र जोशी ने एक एक पदाधिकारियों को पौधा देकर स्वागत किया। बीडीओ ने अपने संबोधन में लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि कुचायकोट प्रखण्ड में मानव श्रृंखला की दूरी सबसे ज्यादे है।

जिसको विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमें अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर इसे सफल बनाया जाएगा। बीडीओ ने डीएम को यह भी आश्वश्त किया कि सबसे अधिक संख्या इस प्रखण्ड से होगी। इसके लिए गांव गांव लोगों को जगरुक्त किया जा रहा है। तत्पश्चात्य दहेज प्रथा और बाल विवाह पर आधारित नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग के डीपीओ धनंजय पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि दहेज प्रथा और बाल विवाह समाज की कुरीतियों में से एक है। इसको जड़ से समाप्त करने के लिए समाज को ही एकजुटता दिखानी पड़ेगी। इसके लिए सरकार ने सामाजिक स्तर पर मानव श्रृंखला बनाकर इस कुरीति को समाप्त करने का संकल्प लिया है।

जिसमे आप बिना भेदभाव के शामिल होकर इसे सफल बनाए। डीएम ने विद्यालय खेल मैदान में मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास भी करवाया। जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए। इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह उर्फ चिंटू तिवारी, शक्तिमान तिवारी, बीइओ ललन सिंह चौहान आदि ने कार्यक्रम में आये लोगों को अपने संबोधन से जागरूक किया। इस मौके पर जिला विशेष कार्यक्रम पदाधिकारी, सीडीपीओ मीनू रानी, बीएओ राघव प्रसाद, पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार, आवास पर्वेक्षक अमिताभ कुमार सिंह, पर्यावरण प्रेमी डॉ सत्य प्रकाश, मुखिया धर्मेंद्र मिश्र सहित सभी प्रतिनिधि व कर्मी आदि थे।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button