Breaking Newsपटना
Trending

बिहार में प्रलयकारी बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें मुख्यमंत्री : राबड़ी देवी

बिहार में प्रलयकारी बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें मुख्यमंत्री : राबड़ी देवी

न्यूज़ 9 : सेंटर डेस्क पटना से रेहान नैयर की रिपोर्ट : बिहार में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से जैसे ही मदद की गुहार लगाई विपक्ष भी कमर कस कर सामने आ गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर दी है।


राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार के लोग बाढ़ से तबाह है लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार कुछ भी नहीं कर रही। राबड़ी देवी ने बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से 10 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने की अपील की है।

उधर विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बगैर मानसून सत्र के अंतिम दिन बैठक में शामिल होने पहुंचे आरजेडी विधायकों ने भी केंद्र सरकार से बाढ़ राहत के लिए फंड रिलीज करने की मांग रखी है। आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने कहा है कि केंद्र सरकार को बिहार में बाढ़ की आपदा देखते हुए तुरंत मदद मुहैया करानी चाहिए।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button