बांसगांव वार्ड 03 में नाली निर्माण में व्यापक घोटाले का प्रबल संभावना,नीचे से ऊपर के तरफ बना है पानी की निकासी

बांसगांव वार्ड 03 में नाली निर्माण में व्यापक घोटाले का प्रबल संभावना,नीचे से ऊपर के तरफ बना है पानी की निकासी
न्यूज़ 9 टाइम्स : बगहा से नवल किशोर ठाकुर की रिपोर्ट : सुशासन बाबू के कार्यकारणी योजना में शामिल नली गली के तहत निर्माण नाली में लाखो की घोटाला का प्रबल संभावना हैं। पुरा मामला बगहा प्रखंड के औसानी पंचायत के बांसगांव के वार्ड 03 में निर्माणाधीन नाली से पानी का निकासी नही होना ग्रामीणों के लिए अभिशाप बन गया है। नाली निर्माण के पहलें बरसात की पानी निकल भी जाती हैंं थी तो अब नाली निर्माण के बाद नाली से पानी नही निकल रही जिससे ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जा रही हैं। इस नाली निर्माण कार्य में मुखिया अनिल देवी पति छविलाल शर्मा, वार्ड सदस्य 03 और जेई साहब के मिलीभगत से नाली निर्माण के राशि गबन किया गया हैं। जेई द्वारा बिना जांच किए राशि का निकासी कराना। ग्रामीणों के बात को सत्य साबित करती हैं। इस नाली का मुख्य उपयोगता यह है इस नाली का पानी का बहाव नीचे से ऊपर के तरफ हैं। ग्रामीणों ने जलजमाव में खड़ा हो कर मुखिया, वार्ड और जेई के विरोध प्रदर्शन किया।