बगहा विधान सभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ ही बुथ अध्यक्षों व सचिवों की हुई बैठक

बगहा विधान सभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ ही बुथ अध्यक्षों व सचिवों की हुई बैठक
मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के जन जीवन हरियाली कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश संगठन सचिव भिष्म सहनी ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान ।
न्यूज़ 9 टाइम्स:बगहा से नवल ठाकुर की रिपोर्ट:-
वायुमंड़ल को प्रदुषण से बचाने के लिए हर एक व्यक्ति को पेड़ लगाना जरूरी है। तभी वायुमंड़ल को हनुमन ग्लोबल के खतरा से बचाई जा सकती हैं।
उक्त बातें वाल्मीकिनगर के सांसद बैधनाथ प्रसाद महतो ने कहीं। वे शनिवार को प्रखंड़ बगहा एक के चौतरवा चौक स्थित कमन प्लांट परिसर में सबल पंचायत सक्रिय बुथ अभियान के तहत बगहा विधान सभा स्तरीय जदयू के बुथ अध्यक्षो व सचिवों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सुबे की मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का आगाज किया है। सांसद ने भ्रष्टाचार मिटाने के लिए लोगों को स्वयं आगे आने का आह्वान करते हुए जदयू कार्यकर्ताओं को मकान का नींव व पार्टी का आधार स्तम्भ बताया।
तथा 19 जनवरी को जनप्रतिनिधि जीवन हरियाली के साथ ही मानव श्रृखला कार्यक्रम में बढ- चढ कर शामिल होने का आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं से किया। जदयू के प्रदेश संगठन सचिव भिष्म सहनी ने बुथ स्तर पर पार्टी की सागढात्मिक ढाँचा मजबुत करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील किया।
कहा कि जब- तक पंचायत स्तर पर बुथ सशक्त नहीं होगा। तब- तक सबल पंचायत व सक्रिय बुथ नहीं होगा। उन्होंने जन जीवन हरियाली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का आहवान जदयू कार्यकर्ताओं से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सीएम नीतिश कुमार को पु:न सीएम बनाने की तैयार रहने की जरूरत कार्यकर्ताओं को बताया। कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार कार्यक्रम सर्वागिण विकास होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा प्रभारी दिनेश प्रसाद गुप्ता ने की। संचालन जदयू के जिला महासचिव बिनोद कुशवाहा ने किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यालय प्रभारी मृत्युजय प्रसाद सिंह रहे। कार्यक्रम को पूर्व सांसद कैलाश बैठा , विधायक रिकु सिंह , पूर्व विधायक प्रदीप सिंह , प्रभात रंजन सिंह , नंदकिशोर चौधरी , जितेन्द्र जयसवाल , ओमप्रकाश शाही , अशोक यादव , नंदकिशोर राम , राकेश सिंह , दयाशंकर सिंह , सुरेश यादव , योगेन्द ठाकुर , प्रभू तिवारी , आरती देवी , शांति देवी , माला देवी , कैलाश पटेल , अनिल पटेल , सुरेन्द्र बैठा , सुबोध प्रसाद , इम्तियाज अहमद , प्रेमशीला गुप्ता समेत दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।