बगहा पुलिस जिला
बगहा अनुमंडल अंर्तगत बगहा एक एवं दो प्रखंड के बीडीओ अपनी विभिन्न मांगो को लेकर सामुहिक अनिश्चित कालीन अवकाश में चले गये है।
न्यूज़ 9 : बगहा से रवि कुमार मिश्रा की रिपोर्टः बगहा अनुमंडल अंर्तगत बगहा एक एवं दो प्रखंड के बीडीओ अपनी विभिन्न मांगो को लेकर सामुहिक अनिश्चित कालीन अवकाश में चले गये है। जिसके चलते बगहा एक एवं दो प्रखण्ड कार्यालय मे सनाटा पसरा है अपने काम से आए ग्रामीणो को खाली हाथ लौटना पड़ा रहा है। वही प्रखण्ड कार्यालय से लगभग सभी कर्मी तक गायब दिख रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा है और खाली हाथ लौटना पड़ रहा हैं। वही ग्रामीणों द्वारा प्रखंड के कर्मियों से पूछने पर की बाकी सब कर्मी कहा गये तो उनका जवाब जिले में गये है और कुछ पंचायत में गये हुए हैं। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही हैं। वही शौचालय निर्माण कार्य मे सभी पंचायत को ओडीएफ कर दिया गया। जीओ टैगिंग कार्य भी जांचोपरांत कर दिया गया। लेकिन अभी भी कुछ लाभूको के बैक खाते मे राशि प्रखंड से नही भेजी गयी है। जिसके चलते दुर दराज के ग्रामीण प्रखंड का चक्कर लगाते रहे है। पदाधिकारियों के अवकाश पर चले जाने से उनका भुगतान नही हो पा रहा हैं। प्रखंड के बीडीओ के कार्यालय मे नही रहने सामुहिक अवकाश से व्यवस्था भंग दिखाई दे रहा हैं। वही प्रखंड कर्मचारियों का कार्यालय बंद एवं सन्नाटा दिखाई दे रहा हैं।
