प्रधानमंत्री नारेंद्र मोदी ने देश में दिया सबका साथ सबका विकास का नारा – भाजपा नेता विजय सिंह चंदेल

प्रधानमंत्री नारेंद्र मोदी ने देश में दिया सबका साथ सबका विकास का नारा – भाजपा नेता विजय सिंह चंदेल
न्यूज 9 टाईम्स प चम्पारण बगहा से नवल ठाकुर की ब्यूरो रिपोर्ट :-
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार के मधुबनी प्रखंड के बांसी में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31जनवरी 2023 के संसद के अभिभाषण पर भारतीय जनता पार्टी ने विस्तृत चर्चा तथा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि और भाजपा नेता विजय सिंह चंदेल ने कार्यक्रम में कहा कि भाजपा सबका साथ लेकर सबका विकास करना चाहती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में जबसे सरकार बनी है, तब से चौतरफा विकास हो रहा है। कार्यक्रम में जिला बगहा , मंडल मधुबनी ,शक्ति केंद्र खोतहवा एवं शक्ति केंद्र कठार के संयुक्त कार्यक्रम प्रखंड सभागार मधुबनी दहवा में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे , बगहा जिला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वाल्मीकि नगर विधानसभा प्रभारी रविंद्रलाल श्रीवास्तव , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मधुबनी मंडल प्रभारी सतीश वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पिपरासी मंडल प्रभारी चंद्र भूषण सिंह , मधुबनी मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह , राजेश कुमार बैठा उपस्थित रहे।
वहीं बगहा के सेमरा स्थित शक्ति केंद्र सेमरा कटकुईया के सेमरा शरणार्थी बूथ नम्बर 117 पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के अभिभाषण को पढ़कर सुनाया गया तथा बूथ सशक्तिकरण पर विस्तृत रूप से चर्चा कि गई।यहाँ पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष धनंजय यादव ने व संचालन विवेक यादव ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी सोमेश पांडेय और ओमनिधी वत्स रहें। कार्यक्रम प्रभारी,मंडल महामंत्री बलराम मिश्रा, शक्ति केंद्र प्रमुख अभय कुमार पाठक , शक्ति केन्द्र प्रभारी प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहें।#news9times