बगहा पुलिस जिला

प्रतिमा भारती बनी प. चंपारण कांग्रेस कमिटी की महिला जिला अध्यक्ष।

प्रतिमा भारती बनी प. चंपारण कांग्रेस कमिटी की महिला जिला अध्यक्ष।

न्यूज़ 9 टाईम्स: बगहा ब्यूरो  नवल ठाकुर की रिपोर्ट:-

राष्ट्रीय कांग्रेस महिला अध्यक्षा सुष्मिता देव एवं बिहार महिला प्रदेश कांग्रेस बिहार की अध्यक्षा अमिता भूषण ने पश्चिमी चंपारण जिला महिला कांग्रेस की समन्वयक प्रतिमा भारती की कार्यकुशलता एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पश्चिमी चंपारण(बेतिया) कांग्रेस पार्टी की महिला जिला अध्यक्षा पद पर मनोनीत की गई हैं। कांग्रेस पार्टी में समन्वयक पद पर आपके मनोनयन से पार्टी की गतिशीलता बढ़ी हैं।
साथ ही साथ आपके नेतृत्व में पार्टी के संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक ढाँचे का उत्तरोत्तर विकास हुआ हैं।जिसको देखते हुए प्रतिमा भारती को महिला जिला अध्यक्षा पद पर मनोनयन किया जाता हैं। जो आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए किया गया।प्रतिमा भारती ने बताई की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने मुझ जैसे एक साधारण दलित कार्यकर्ता को प चंपारण (बेतिया) की महिला जिला अध्यक्षा पद पर मनोनयन किये हैं।इसके लिए कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद करती हूं।जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया हैं। मैं
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की नीतियों और भावनाओं के अनुरूप अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते हुए अ.भा.कां.क की माननीय अध्यक्षा सोनिया ग़ांधी के हाथों को मजबूती प्रदान करूंगी। उक्त आशय की जानकारी जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिमा भारती ने दी।प्रतिमा भारती को जिला महिला अध्यक्षा बनाये जाने पर नेताद्वय ने खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,समानित कार्यकर्ताओं सहित संजू देवी,जोहरा खातून,ज्ञानू देवी ने भी खुशी जाहिर की।प.चंपारण के समस्त कांग्रेस परिवारों में हर्ष व्याप्त है।वही जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा,अनिरुद्ध सिंह,रामानुज मिश्रा, नन्देश पांडेय,मो इरशाद हुसैन,रामाशंकर दुबे,सुरेंद्र कुशवाहा,संजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष रामनगर मोतिउर्रहमान साहब,प्र. अध्यक्ष गौनाहा शकील अहमद,अभय विक्रम शाह,पपलू पांडेय,ठाकुर अनुराग सिंह,हाजी साहब,राजेश यादव,गिरीन्द्र किशोर सोनी,रामनाथ कुशवाहा, संजू देवी,जोहरा खातून,मंजूबाला पाठक आदि कांग्रेस के समानित पदाधिकारियों ने कांग्रेस कमिटी की महिला “जिला अध्यक्षा” बनने पर हर्ष व्यक्त किये।
3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button