डेली शेयरपश्चिम चंपारणबिहार

पश्चिम चम्पारण के बेतिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फूंका चुनावी बिगुल

न्यूज9 टाइम्स बेतिया से मोहित कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार के पंचायत के विकास से ही बिहार का विकास सम्भव – नरेश यादव

पश्चिम चम्पारण के बेतिया शहर में भारतीय पंचायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश यादव और राष्ट्रीय संयोजक डाक्टर सीपी आर्या ने अपना एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होटल जाॅली ग्रांड होटल में किया और बिहार के सभी 243 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी का शंखनाद किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बिहार की बदहाली का मुख्य कारण पंचायतों की बदहाली, गांवों का पिछड़ापन, युवाओं का बेरोजगारी, महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न एवं देर से मिलने वाली न्याय प्रणाली है। आज भी गांव पंचायत के ग्रामीण शोषण और बेरोजगारी के शिकार होकर भुखमरी के कगार पर हैं। प्रदेश के 80 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। जिससे वे प्रदेश से पलायन होकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। कृषि प्रधान बिहार आज भी कृषि में पीछे है।

आधुनिक शिक्षा और चिकित्सा पंचायतों के गरीबों और कमजोर लोगों से आज भी कोशों दूर है। शिक्षा और कृषि उपकरणों पर जीएसटी लगाना अत्यंत ही दुखद है।

उपरोक्त सभी समस्याओं के साथ उन्नत गांव उन्नत देश के नारे के साथ भारतीय पंचायत पार्टी अपनी पार्टी का आगाज बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले से आरम्भ करती है।यदि भारतीय पंचायत पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे पहले पंचायतों का विकास करते हुए रोजगार के अवसर सृजन किए जाएंगे। फुड चेन सप्लाई, महिला सुरक्षा और किसानों की उन्नति को ध्यान में रखते हुए 24*7 के तर्ज पर प्रदेश में कार्य किएं जाएंगे। बिहार में आने वाली प्राकृतिक आपदा बाढ़ और सुखाड़ पर विस्तृत कार्य योजना तैयार करते हुए समृद्ध बिहार की स्थापना करना है।

भारतीय पंचायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश यादव के द्वारा बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार बरनवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी भास्कर भूषण, प्रदेश प्रवक्ता नीरज मिश्रा एवं प्रदेश सक्रिय सदस्य के पद पर नवीन ठाकुर जी का मनोनयन किया गया। और पार्टी को आगे बढ़ाने का दायित्व दिया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश यादव, राष्ट्रीय संयोजक डाक्टर सीपी आर्या,दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन यादव एवं सह प्रभारी चुनाव केशर यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता और गणमान्य उपस्थित रहें।

3
2
4
1
Back to top button