पर्यावरण की सुरक्षा का दिया संदेश

पर्यावरण की सुरक्षा का दिया संदेश
पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव ने रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर पेड़ पौधों को राखी बाँधकर ,उनकी रक्षा करने का लिया संकल्प।
न्यूज़ 9 टाईम्स बगहा ब्यूरो नवल ठाकुर की रिपोर्ट:-
बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा प्रखंड दो के आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर
पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण पुरूष गजेंद्र यादव के साथ ग्रामीण लोग एक साथ रक्षाबंधन मनाया। तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी सुबह अनोखे तरीके से पर्यावरण पुरूष एवं गांव लोगों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। एक साथ लाखों वृक्षों को लगा चुके पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव ने उनकी रक्षा हेतु अनोखे अंदाज में कच्चे धागें के सुत को उन वृक्षों में बांधकर पक्के और सच्चे इरादों से उनकी परवरिस करते आ रहे आज फिर उनकी रक्षा के करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने भी इस दौरान पेड़ों की रक्षा का संकल्प भी लिया।उन्होंने बताया कि अग्नि, पृथ्वी के साथ पेड़ों की पूजा करने की परंपरा भारतीय संस्कृति में पुरानी है। वृक्ष हमसे कुछ नहीं लेते हैं, लेकिन उनसे मनुष्य को शुद्ध हवा,फल,छांव,स्वच्छ एवं शीतल वातावरण प्राप्त होता है। पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर उनके जीवन में वृक्षों का महत्व बताने के लिए कई वर्षों से लगातार यह अनूठा रक्षाबंधन मनाया जा रहा हैं। जिसमें गांव की बहने ने बढ़ चढ़कर भी उत्साह के साथ भाग लिया।पर्यावरण पुरूष गजेंद्र यादव ने कहा कि पेड़ पौधे सबसे पूजनीय हैं।जो सबको जीवन देते हैं।पर्यावरण की रक्षा रखते हैं।हम मनुष्य को पेड़ पौधें ऑक्सीजन देते हैं।उसके बदले हमसे हमारे द्वारा छोड़े गए कार्बनडाइ ऑक्साइड लेते हैं।जो हम सभी को अपने बच्चे की तरह रक्षा करते रहते हैं। रक्षाबंधन का पहला हक पेड़ पौधों को बनता हैं।जिसके हम सभी मनुष्य ऋणी है, ‘हर किसी को इस काम के लिए आगे आना चाहिए और अपने घरों व आसपास के पेड़ों को राखी बांध उन्हें बचाने का संकल्प लेना चाहिए।
वही बात करें पर्यावरण पुरूष गजेंद्र यादव की तो पर्यावरण के क्षेत्र में दस लाख से ज्यादा पेड़-पौधों को लगाकर कृतिमान स्थापित करने वाले पर्यावरण पुरूष गजेन्द्र यादव के जीवन का परम् उद्देश्य पेड़ पौधें की रक्षा करनी है।