पंचायत पार्टी की जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा युवराज नवीन सिंह बने जिलाध्यक्ष

न्यूज़9 टाइम्स से संतोष कुमार बरनवाल की रिपोर्ट।
बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज होते ही बिहार के चुनाव में दमदार उपस्थिति देने के लिए भारतीय पंचायत पार्टी की चुनावी विगुल बिहार में उद्घोष किया जा चुका है। पार्टी ने बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों से अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। इसके लिए पार्टी भी अपना व्यापक तैयारी भी शुरू कर दिया है। चुनाव के लिए अपनी सभी रणनीति तय की जा रही है।
पश्चिम चम्पारण के बेतिया जिला में चुनावी हलचल में अपनी उपस्थिति देने के लिए पार्टी अपने जिला कार्यकारिणी का गठन कर रही है। जिसके लिए बेतिया जिला से जिलाध्यक्ष के रूप में युवराज नवीन सिंह को मनोनीत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार बरनवाल के द्वारा जिले की कमान सौंपी जा रही है। उनके मनोनयन के साथ ही जिले में पार्टी को मजबूत स्थिति देने और जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्र से जिलाध्यक्ष युवराज नवीन सिंह के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी।
जिलाध्यक्ष के मनोनयन के समय प्रदेश प्रवक्ता नीरज मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी भास्कर भूषण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन ठाकुर उपस्थित रहे।
जिला कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए शिबू पांडे को जिला महामंत्री, दीपक तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, निर्भय गिरी को जिला मंत्री, अमित सिंह जिलाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, मनोज बरनवाल जिला उपाध्यक्ष एवं संदिप पटेल को नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया और उन्हें पार्टी की सदस्यता देते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई और अन्य जिला के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई। भारतीय पंचायत पार्टी के तरफ से सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी गई।