नरकटियागंज
नरकटियागंज 27-02-2019 मौसम के बदलते मिजाज के कारण सभी किसानो की स्थिति चिंताजनक
न्यूज 9 : नरकटियागंज से रवि कुमार मिश्र की रिपोर्ट: पश्चिम चम्पारण जिले के सभी किसानो के चेहरे पर उदासी व मायूसी दिखने लगे है। किसानो को मौसम के बदलते मिजाज से वर्षा के साथ ओले गिरने का डर भी सता रहा है। सभी किसानो को गेंहू का फसल बर्बाद होने का डर सताने लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुछ गाव /शहरी क्षेत्र मे ओले गिरने की खबर है। नरकटियागंज अनुमण्डल स्थित मठिया (राजपुर )निवासी किसान अखिलेश मिश्र, अनिल चौबे, खेदू बीन,धनशयाम मिश्र, मनिब मिया, मोहर राम आदि किसानो ने बताया कि हम किसान अपनी सारी मेहनत खेत से फसल उगाने मे लगा देते है, पर यह मौसम हम किसानो के सपने को चकना चूर करने पर तुला हुआ है ।
