नरकटियागंज अनुमंडल के व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता लिपिक संघ का आम चुनाव 2019-2021 सम्पन्न

नरकटियागंज अनुमंडल के व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता लिपिक संघ का आम चुनाव 2019-2021 सम्पन्न
न्यूज़ 9 : नरकटियागंज से डी एन शुक्ला की रिपोर्ट : नरकटियागंज अनुमंडल के विधिज्ञ संघ भवन में अधिवक्ता लिपिक संघ का आम चुनाव सम्पन्न हुआ है। अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी श्री भूषण मिश्रा एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री गौरीशंकर मिश्रा तथा पर्यवेक्षक दिलीप कुमार झा के द्वारा संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर राधेश्याम चौबे उपाध्यक्ष पद पर सुमन वर्मा, सचिव पद पर अशोक मिश्र, कोषाध्यक्ष पद पर मुरारी शरण पाण्डेय निर्वाचित हुए साथ ही सचिव पद पर निर्विरोध अजित पासवान तथा कार्यकारणी सदस्य के पद पर उदय नारायण तिवारी, राजेश कुमार उपाध्याय, सुरेश मिश्र, राज कुमार उपाध्याय, ललन प्रसाद वर्मा निर्वाचित हुए है। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा दिनांक 30/07/2019 को प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। इस जीत के खुशी में अनुमंडल परिसर गुलाल अबीर से सराबोर हो गया था। सभी अधिवक्ता एक दुसरे को गुलाल लगा कर बधाई दे रहे थे।