नरकटियागंज

जवाहर नवोदय विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया

जवाहर नवोदय विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया

न्यूज़ 9 टाइम्स: नरकटियागंज से अमित कुमार बरनवाल की रिपोर्ट:-

जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन पश्चिम चम्पारण में आज काफी हर्ष एवं उल्लास के साथ हिन्दी दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का आरम्भ में प्राचार्य श्री मनोज कुमार ठाकुर ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को हिन्दी दिवस की शुभकामना दी। प्राचार्य श्री मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा, राजभाषा के साथ साथ आम जनता की भाषा है । हम सभी को हिन्दी भाषा का सम्मान करते हुए अपने आम जीवन, पठन पाठन एवं कार्यालय सभी में शमिल करना चाहिये और अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग किया जाना चाहिये। हिन्दी भारत की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है और विश्व की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।उप प्राचार्य श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हिन्दी भाषा भारत की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली आसान एवं एक दूसरे को जोड़ने की सर्व सुलभ भाषा है। जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन पश्चिम चम्पारण के विज्ञान शिक्षक श्री विश्वमोहन प्रसाद ने कहा कि हिन्दी मात्र एक भाषा नहीं बल्कि भावनाओं का उमड़ता सैलाब है ।

, हिन्दी हिंदुस्तान की आत्मा है , राष्ट्र का गौरव है जिसके द्वारा पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। हिन्दी भाषा भारतमाता के माथे की बिन्दी है राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। जवाहर नवोदय विद्यालय के गणित शिक्षक अजय कुमार सक्सेना ने कहा कि हिन्दी सर्व सुलभ भाषा है जिसका आसानी से प्रयोग सभी जगहों पर किया जा सकता है हमारी अपनी भाषा है। जवाहर नवोदय विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक शमशाद अली ने हिन्दी भाषा को भारत के जनसाधारण की अपनी भाषा बताया एवं इसके अधिकतम प्रयोग की बात कही ।जवाहर नवोदय विद्यालय के उर्दू शिक्षक पृथ्वी राज मीणा ने हिन्दी भाषा को भारत की शान बताया । सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय की हिन्दी शिक्षिका डाॅ माया मिश्रा ने हिन्दी भाषा को अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया और कहा कि हिन्दी आम लोगों को जोड़ने वाली भाषा है। सभा का संचालन जवाहर नवोदय विद्यालय की हिन्दी शिक्षिका डाॅ माया मिश्रा ने किया।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button