जवाहर नवोदय विद्यालय में ध्यानचंद की जयंती मनायी गयी

जवाहर नवोदय विद्यालय में ध्यानचंद की जयंती मनायी गयी
न्यूज़ 9 टाइम्स नरकटियागंज से अमित कुमार बरनवाल की रिपोर्ट:-
जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन पश्चिम चम्पारण में आज खेल दिवस के अवसर पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनायी गयी । कार्यक्रम के प्रारम्भ में जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन पश्चिम चम्पारण के प्राचार्य श्री मनोज कुमार ठाकुर एवं उप प्राचार्य श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह ने समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पान्जलि अर्पित की । जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि भारतीय खेल जगत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मेजर ध्यानचंद ने , उच्चकोटि के खेल का प्रदर्शन किया एवं भारतीय खेल जगत को एक महत्वपूर्ण दिशा प्रदान की। जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह ने उन्हें भारतीय खेल जगत का प्रणेता बताया। जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के विज्ञान शिक्षक श्री विश्वमोहन प्रसाद ने बताया कि हाकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी का जीवन अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक है। महान हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल को शिखर तक ले गए और अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाई । कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक श्री बृजेश कुमार ने किया । जवाहर नवोदय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री बृजेश कुमार ने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को विद्यार्थयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया मेजर ध्यानचंद जी ने भारतीय खेल जगत को नया आयाम दिया।