जवाहर नवोदय विद्यालय का जलवा विज्ञान संकाय में रिशु कुमार सर्वाधिक 97.2% अंक। सी बी एस ई की बारहवीं की परीक्षा में

नरकटियागंज से अमित कुमार बरनवाल की रिपोर्ट
जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन पश्चिम चम्पारण से कुल विज्ञान संकाय में 43 विद्यार्थी शमिल जिसमें सभी उतीर्ण हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण
के छात्र-छात्राओं ने आशा के अनुरूप बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी।जवाहर नवोदय विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री विश्वमोहन प्रसाद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी पूरे देश में अन्य विद्यालयों की तुलना में सबसे अव्वल प्रदर्शन किये हैं । जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण में छात्र रिशु कुमार को सर्वाधिक 97.2% अंक प्राप्त हुए हैं।
रिशु कुमार गणित में 98 अंक,भौतिकी में 97 अंक, रसायन विज्ञान में 95 अंक, अंग्रेजी 98 अंक, हिन्दी 98 अंक प्राप्त हुए हैं। दूसरे स्थान पर दीपिका कुमारी को 95.2% अंक प्राप्त हुए हैं । तीसरे स्थान पर मनीषा कुमारी 94% अंक प्राप्त हुए हैं। चौथे स्थान पर आदित्य राज साह को 93.4% अंक प्राप्त हुए हैं।पाँचवें स्थान पर विवेक कुमार को 92% अंक प्राप्त हुए हैं। छठे स्थान पर खुशबु कुमारी को 91.7% अंक प्राप्त हुए हैं ।सातवें स्थान पर धीरज कुमार एवं स्नेहा कुमारी दोनो को 91.2 % अंक प्राप्त हुए हैं । नवें स्थान पर पुन्देव कुमार को 90.2% अंक प्राप्त हुए हैं वहीं दशम स्थान पर अनामिका को 90% अंक प्राप्त हुए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के विज्ञान शिक्षक श्री विश्वमोहन प्रसाद ने सभी उतीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य ने जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के छात्र-छात्राओं के उच्चकोटि के प्रदर्शन पर शुभकामनायें दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। जवाहर नवोदय विद्यालय के गणित शिक्षक अजय कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
#news9times