Breaking Newsपश्चिम चंपारण

गौनाहा प्रखण्ड के बलुआ गांव के सरेह में ठनका गिरने से दो महिला मजदूर गम्भीर रूप से जख्मी।

गौनाहा प्रखण्ड के बलुआ गांव के सरेह में ठनका गिरने से दो महिला मजदूर गम्भीर रूप से जख्मी।

समाज सेवी सह राजद नेता दिलशाद आलम इलाज के क्रम में रहे सक्रिय।

न्यूज 9 टाइम्स पश्चिम चम्पारण गौनाहा से आशिक हुसैन की रिपोर्ट

गौनाहा प्रखण्ड गौनाहा थाना अंतगर्त्त बेलसंडी पंचायत में आकाशीय बीजली गिरने से दो महिलाएं हुई जख्मी।


ज्ञात हो कि दिनांक 24 जून 2023 शनिवार को सुबह करीब 9 बजे ग्राम बलुआ की दो महिलाएं निर्मला देवी उम्र 50 वर्ष पति नथुनी महतो और मनीषा देवी उम्र 32 वर्ष पति मनोज महतो धान रोपनी के लिए मजदूरी करने जा रही थी, कि अचानक हल्की वर्षा आरम्भ हो गई और आसमान में बहुत जोर की गर्जन हुई और साथ मे आसमान से ठनका गिर गया।

जिसके चपेट में उक्त दोनों मजदूर महिलाए आग गई और ज्यादा जख्मी हो गई। दोनो महिलाओं को रेफरल अस्पताल गौनाहा इलाज के लिए ग्रामीणों और परिजन लेकर आए , जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मी महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वही चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कमरू जमा ने बताया कि दिनों महिलाए ठनका की चपेट में आ गई हैं। और झुलस गई हैं। उचित इलाज होने पर सम्भावना है कि बिल्कुल ठीक हो जाएंगी , इसी लिए इनको बेतिया रेफर कर दिया गया है।

वही समाज सेवी ग्रामीण सह राजद नेता दिलशाद आलम ने बताया कि जख्मी दोनों महिलाएं गरीब परिवार से हैं मजदूरी करके परिजनों का लालन पालन करती हैं। वही वार्ड सदस्य प्रतिनिधि साहेब साईं , पूर्व मुखिया अमीर हासमी ,उप मुखिया छोटे खान और मुखिया शम्भू राम दिलशाद आलम आदि लोगों ने पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं ब्यक्त करते हुए कहा कि इनको सरकार से सहायता राशि मिलनी चाहिए ताकि इनका ईलाज हो सके।।#news9times

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button