बगहा पुलिस जिला

” गरीबों का बल राष्ट्रीय जनता दल- बिहार के सम्मान में राजद मैदान में – मो शब्बीर 

” गरीबों का बल राष्ट्रीय जनता दल- बिहार के सम्मान में राजद मैदान में – मो शब्बीर 

बिहार के पंचायत के विकास से ही बिहार का विकास सम्भव – पप्पू यादव

न्यूज़ 9 टाईम्स बगहा से नवल ठाकुर की रिपोर्ट:-

प चम्पारण जिला अंतर्गत बगहा अनुमंडल के प्रखंड बगहा एक के चखनी- रजवटिया पंचायत के श्री राम जानकी मंदिर में परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश सचिव शब्बीर अंसारी रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के संगढात्मिक ढांचा को मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि पूरे बिहार में परिवर्तन का लहर चल चूका है। उन्होंने सुबे की सरकार को जङ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। राजद नेता महेन्द्र भारती ने एकजुट होकर महिलाओं व युवाओ को पार्टी संगठन से जोडने की अपील किया। तथा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनाने का आह्वान किया। युवा राजद जिलाध्यझ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की बदहाली का मुख्य कारण पंचायतों की बदहाली, गांवों का पिछड़ापन, युवाओं का बेरोजगारी, महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न एवं देर से मिलने वाली न्याय प्रणाली है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजद के जिला महासचिव आलमगीर रब्बानी ने कहा कि पंचायत के ग्रामीण शोषण व बेरोजगारी के शिकार होकर भुखमरी के कगार पर हैं। प्रदेश के 80 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। जिससे वे प्रदेश से पलायन होकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। राजद के जिलाध्यक्ष मुन्ना त्यागी , पूर्व विधायक श्याम नारायण यादव माजिस्टर यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से सत्ता पक्ष की जन विरोधी कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनुसूचित जाति के लोगों के परिजनों के मरने पर नौकरी देने की बात कहीं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
कार्यक्रम को जिला प्रवक्ता राकेश कुमार पांडेय, रामनगर प्रखंड प्रमुख सुरेन्द्र यादव, बालकुवर यादव, घेघी यादव, युवा राजद प्रधान जिला महासचिव अमरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला महासचिव अतुल पांडेय, पूर्व मुखिया लाल बाबू यादव समेत दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार महतो ने की। संचालन राजद के प्रधान महासचिव आलमगीर रब्बानी ने किया।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button