Breaking News

गन्ना किसानों ने मझौलिया चीनी मिल मे धरना प्रदर्शन

गन्ना किसानों ने चीनी मिल में किया हंगामा बेतिया। मझौलिया, मझौलिया चीनी मिल के रिजर्व क्षेत्र के किसानों ने सोमवार की संध्या चीनी मिल के खाली गेट पर हंगामा किया। किसान मिल प्रबंधन द्वारा जेनरल गन्ना नहीं लिए जाने से आक्रोशित थे। हंगामा करने वाले किसान में दहाडी महतो, मंगल भगत, शेख अनवर, अलखनाथ तिवारी, नंदू ठाकुर कमल मुखिया आदि ने बताया की मझौलिया चीनी मिल के द्वारा सामान्य गन्ना प्रभेद की आपूर्ति नहीं लिया जा रहा है। जिससे सैकड़ों एकड़ गन्ना फसल बर्बाद हो रहे है। उन्होंने बताया कि मिल चलने के शुरुआत से अभी तक केवल भेराइटी प्रभेदों की ही आपूर्ति मिल ले रही हैं। जिससे किसानों के समक्ष जेनरल गन्ना लगाना काफी कष्टकारक हो गया है।किसानों की खेती, शादी या फिर बीमारी जैसे मामले में उन्हें पैसों की किल्लत हो गई है। खेत में गन्ना होने पर पैसों की तंगी से बेहाल किसान औने पौने मे अपने खेतों में लगे गन्ने को बेचने पर मजबूर हो गए हैं। नाराज किसानों ने बताया कि यह मिल इन दिनों गन्ने के साथ किसानों की ही पेराई कर रही हैं। इस मामले मे कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीमउल्लाह ने बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी व जिलाधिकारी बेतिया से शिकायत किया है। साथ ही किसानों के सामान्य गन्ना प्रभेदो को चीनी मिलों के द्वारा अभिलंब आपूर्ति करने का मांग किया है।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button