झारखण्ड
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राजगीर मलमास मेला, 2020 स्थगित

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राजगीर मलमास मेला, 2020 स्थगित
न्यूज9 टाइम्स से बिहार/झारखंड प्रभारी रेहान नैयर की रिपोर्ट :-
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राजगीर मलमास मेला, 2020 का आयोजन इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है।
विदित हो कि 18 सितंबर 2020 से आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। राजगीर मलमास मेला एक राष्ट्रीय धार्मिक मेला है तथा मलमास मेला का धार्मिक महत्व कुम्भ मेला की तरह है। मेले में सामूहिक स्नान की उच्चतम धार्मिक मान्यता है। जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से स्थिति गंभीर बनी हुयी है। श्रद्धालुओं के आने के कारण कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। ऐसे में सामाजिक दूरी का अनुपालन संभव नहीं होगा एवं कोविड-19 का संक्रमण ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
इसी परिप्रेक्ष्य में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु जनहित में राजगीर मलमास मेला, 2020 का आयोजन राज्य सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया है।