Breaking Newsडेली शेयरपटनापश्चिम चंपारणमुख्य खबरे

कोरोना से मरने वाले लोगो का उच्च स्तरीय जांच हो एवं दोषियो पर कारवाई हो :- पप्पू यादव

पीड़ित परिवार के साथ है जन अधिकार पार्टी

न्यूज 9 टाइम्स से संतोष कुमार बरनवाल की रिपोर्ट:-

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आज बेतिया के कोरोनावायरस से मरने वाले दोनों पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर उन्हें सांत्वना व आर्थिक मदद प्रदान की।

हरनाथ स्कूल काली बाग मोहल्ला निवासी नरेन्द्र नाथ बरनवाल जो कोविड-19 से पीड़ित थे।वे लगातार सभी को बता रहे थे कि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे थे।लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण उनकी मृत्यु हो गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव उनकी पत्नी दिव्या से मुलाकात कर उनका हालचाल जानें। साथ ही पार्टी की तरफ से तत्काल ₹30000 की आर्थिक मदद किये। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि हम दिव्या को अपनी छोटी बहन की तरह मानते हैं। हर परिस्थिति में हम दिव्या के साथ हैं।

 

उन्होंने नरेंद्र नाथ बरनवाल के पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जन अधिकार पार्टी इसकी उच्च स्तरीय से उच्च स्तरीय जांच कराएगा एवं दोषियों पर एफआईआर दर्ज जरूर होगा।आइसोलेशन वार्ड में जो भी व्यक्ति भर्ती हो रहे है।वे वापस नहीं लौट रहे है।यह एक गंभीर चिंता की विषय है।

वही स्थानीय सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके ही पार्टी के नगर अध्यक्ष कि कोरोनावायरस से मौत हो जाती है और जिस दिन प्रदेश अध्यक्ष आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करके लौटते हैं।उसी की रात्रि नगर अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता की मौत हो जाती है।भाजपा वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देते हैं।यह कितनी शर्म की बात है।
यह घटना भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा तो उजागर करती ही है। साथ ही नीतीश सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की भी पोल खोलती है।

आपको बताते चले कि मित्रा चौक लादूराम गोला निवासी भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट थे।
इसके बाद कन्हैया गुप्ता का परिवार आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से लगातार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल से मुलाकात कर इलाज के लिए मदद मांग रहे थे। बता रहे थे उनका इलाज अस्पताल में अच्छे से नहीं हो रहा है।मरीज को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन नहीं दिया गया।जिस कारण से कन्हैया गुप्ता की मृत्यु हो गई।
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात उनका हालचाल जानें। साथ ही तत्काल पार्टी की तरफ से ₹50,000 की आर्थिक मदद भी किये।कन्हैया गुप्ता के बेटे के पढ़ाई के लिए आगे भी आर्थिक मदद किया जाएगा।उनकी बेटी की शादी के लिए उनके परिवार को ₹1,00,000 मदद किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध जांच करने का आश्वासन भी दिए।उन्हेंने पीड़ित परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहने का भी आश्वासन दिया।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button