पश्चिम चंपारण

केक काटकर का मनाया जन्म उत्सव

केक काटकर का मनाया जन्म उत्सव

जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह का आयोजन

न्यूज9 टाइम्स बेतिया से आशुतोष कुमार बरनवाल की ब्यूरो रिपोर्ट :-

भारतीय जनता पार्टी जिला बेतिया
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर को जिला भाजपा के सभी मंडलों में कार्यक्रमों की धूम रही।

भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष भाजपा दीपेंद्र सर्राफ ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणू देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा एवं जिला भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में केक काटकर माननीय प्रधानमंत्री का जन्मदिवस उत्सव पूर्वक मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणू देवी ने मोदी जी के कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बताया।

जिला अध्यक्ष भाजपा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जिला भाजपा की टीम ने वृद्ध आश्रम में जाकर आश्रम के प्रबंधक को फल मिठाई और केक वृद्ध जनों के लिए सौंपा। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा के साथ लौरिया के विधायक विनय बिहारी जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, सत्येंद्र सिंह, पन्नालाल शाह, जिला महामंत्री गोल्डी जयसवाल मुरली मनोहर पांडे जिला मंत्री विभय रंजन चौबे, राजन सोनी, ,अनिल वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा,किसान मोर्चा अध्यक्ष राणा दिलीप सिंह पंचायती राज संयोजक दीपू कुशवाहा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में उक्त अवसर पर ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम किया गया।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता के नेतृत्व में आर्य समाज मंदिर में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया। युवा मोर्चा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेणू देवी जिला अध्यक्ष भाजपा दीपेंद्र सर्राफ, सीमा माधोगढ़िया , कमला अरोड़ा , प्रतिमा सोनी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button