गोपालगंज

किसान सम्मान योजना में महिलाओं के आवेदन रद्द होने से किसानों का फुटा आक्रोश

किसान सम्मान योजना में महिलाओं के आवेदन रद्द होने से किसानों का फुटा आक्रोश

न्यूज़ 9 टाइम्स :गोपालगंज कुचायकोट संवाददाता दीपक दुबे की रिपोर्ट:-

विशंभर पुर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा
किसान सम्मान योजना को लेकर किसानों का प्रदर्शन
महिला किसानों का आवेदन रद्द होने पर फूटा आक्रोश
लिंग आधारित भेदभाव का लगाया आरोप
कुचायकोट प्रखंड के सिपाया ढाला के सभी किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान को लेकर अंचलाधिकारी और अपर समाहर्ता के खिलाफ नारेबाजी की ।प्रदर्शन में सिपाया, तिवारी मटिहनिया, अमवा ,बनकट, विजयपुर, काला मटिहनिया, दुर्गमटिहानिया, रूपछाप गाँव के किसान शामिल थे। प्रदर्शन करने वाले महिला किसानों का कहना था कि किसान सम्मान योजना में लिंग आधारित भेदभाव बढ़ता जा रहा हैं।

अधिकतर महिला किसानों का आवेदन अंचल एवं जिला स्तर से निरस्त कर दिया जा रहा है। जबकि खेती में महिला किसान बढ़-चढ़कर भाग लेती है एवं पुरुष अधिकतर बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। प्रदर्शन करने वाली महिला किसानों का कहना था कि किसान सम्मान के कानून में यह कहीं नहीं लिखा है कि महिलाओं को इसका लाभ नहीं देना है। परिवार के एक ही व्यक्ति पति या पत्नी में किसी एक को लाभ देना है। महिला किसानों का आवेदन निरस्त करना पूर्णता गलत है एवं महिला किसानों के साथ भेदभाव हैं।किसानों की मांग थी

कि यह भेदभाव तुरंत खत्म हो और महिलाओं को भी इसका लाभ मिले। प्रदर्शन करने वाले किसानों में चन्दन तिवारी,चन्द्रमा महतो,सतीश कुमार, उपेंद्र तिवारी, , सविता देवी, रिंकू देवी ,चन्दन तिवारी अंजली देवी , बाबूलाल महतो ,सावित्री देवी ,प्रमिला देवी ,उर्मिला देवी, सतरा खातून भगिया देवी सहित कई किसान मौजूद थे।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button