कन्हैया कुमार को लिया गया हिरासत में,बेतिया डीएम ने की कार्रवाई

कन्हैया कुमार को लिया गया हिरासत में,बेतिया डीएम ने की कार्रवाई
न्यूज़ 9 टाइम्स:नरकटियागंज से अमित कुमार वर्णवाल की रिपोर्ट:-

बड़ी खबर बेतिया के भितिहरवा गांधी आश्रम से है जहां जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार बेतिया के कुडिया में सभा करना चाहते थे।
इसके लिए वे सबसे पहले भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे,वहां महात्मा गांधी को नमन कर सभा करने के लिए जाना चाह रहे थे।लेकिन डीएम ने इसकी अनुमति नहीं दी थी.बेतिया प्रशासन ने बुधवार को हीं कन्हैया की प्रस्तावित जनसभा के लिए अनुमति नहीं दी थी।
इसकी जानकारी भी जिला प्रशासन ने आयोजकों को दे दी थी।कन्हैया कुमार सीएए के खिलाफ जनसभा का आयोजन करनेवाले थे और उसके बाद पदयात्रा की शुरूआत करने वाले थे।
लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी.कन्हैया को आश्रम से बाहर जाने से रोक के बाद उनके समर्थकों ने हंगामा किया।इसके बाद वे गांधी आश्रम के गेट से हीं अपने समर्थकों को संबोधित किया।बेतिया पुलिस का कहना है।
कि कन्हैया की सभा की इजाजत नहीं है।इसलिए उन्हें भितिहरवा आश्रम में हीं डिटेन किया गया है