पश्चिम चंपारण

आज की छात्राएं कल की सशक्त नारी है जरूरत है उनको साहसिक बनाने की

आज की छात्राएं कल की सशक्त नारी है जरूरत है उनको साहसिक बनाने की
न्यूज9 टाइम्स बेतिया से आशुतोष कुमार बरनवाल की ब्यूरो रिपोर्ट :-


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राज देवड़ी स्थित राज गर्ल्स हाई स्कूल में मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या डॉ फिरदौस बानो,सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के प्रचार्या सिमी कुमारी और बालिका मंदिर की सहायक शिक्षिका प्रणीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित करके किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर के प्राचार्य सिमी कुमारी ने कहा कि लड़कियों को मजबूत और सक्षम बनाने के लिए विद्यार्थी परिषद द्वारा यह कार्यक्रम आयोजन किया गया है यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।अभाविप द्वारा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है जो एक सराहनीय पहल है उन्होंने छात्राओं को हौसला उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सशक्त नारी से ही समाज एवं सशक्त देश बनेगा। राज गर्ल्स स्कूल के प्रचार्या फिरदौस बानो ने कहा कि सबल और देश के विकास में बराबरी की भागीदारी नारी है सशक्त नारी और सशक्त भारत बनाने के लिए मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम का हमारे महाविद्यालय में होना हम सभी विद्यालय वासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को निडर होकर समाज जरूरत है। बालिका विद्या मंदिर की सहायक शिक्षिका परिणीता श्रीवास्तव ने कहा कि आज जिस तरह के हालात समाज में बना हुआ है ऐसे में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की जानकारी होनी चाहिए ताकि वह बेखौफ होकर अपनी पढ़ाई लिखाई कर सके।हम चाहते हैं कि लड़कियां अपने शौर्य का प्रदर्शन करें निर्भर बने।
वही विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक यादव ने कहा कि आज अभाविप लड़कियों को मजबूत एवं सक्षम बनाने के लिए आपके विद्यालय में मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम करने का काम किया है। यह कार्यक्रम लगभग आपके विद्यालय में 10 दिनों तक चलेगा। मंच का संचालन एमजेके कॉलेज अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव ने किया।
मौके पर चंपारण संगठन मंत्री दीपक मिश्र जिला संयोजक रोशन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य अभय कुशवाहा, नगर मंत्री चंदन सैनी,प्रियंवदा सिंह ,साहेब लाल शर्मा ,अंशु सिंह, रवि किशन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3
2
4
1

news9times

Watch all the latest Hindi news on the India's biggest news platform news 9 times न्यूज 9 टाइम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल है। न्यूज 9 टाइम्स आपको देश की सारी बड़ी खबरों के बारे में बताता है। इसके लिए चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें । न्यूज़ 9 टाइम्स के लाइव न्यूज़ एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे।
Back to top button